फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   होनहार बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

होनहार बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Sun, 06 Jan 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
होनहार बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
खागा। मजदूरी करते करंट लगने से मरे युवक की पहचान शनिवार सुबह हो गई। वह खागा कोतवाली के धमंगलपुर गांव निवासी इंदल यादव का बड़ा बेटा कुलदीप था। पढ़ाई के साथ परिवार का हाथ बंटाने के लिए मजदूरी भी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बता दें कि खागा के बैरागी का पुरवा मोहल्ला निवासी रिटायर्ड शिवलाल के मकान में मजदूरी करते समय शुक्रवार को करंट लगने से कुलदीप (18) की मौत हो गई थी। हादसे के समय वह लोहे की सीढ़ी उठा रहा था इसी बीच ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की करंट के चपेट में आ गया। एचटी लाइन भी टूटकर गिर गई थी। शिनाख्त शुक्रवार
विज्ञापन


को नहीं हो सकी थी। शनिवार को कोतवाली पहुंचकर परिजनों ने पहचान की। दो भाइयों में बड़ा कुलदीप यादव चौधरी रघुनाथ सहाय इंटर कालेज हथगाम में हाईस्कूल का छात्र था। पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा होनहार था और परिवार का हाथ बंटाने के लिए कभी-कभी मजदूरी भी करता था। परिवार में मौत से कोहराम मचा है। थानेदार सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि इसे इत्तफाकिया हादसा मानकर कार्यवाही की जा रही है। परिवार का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फालोअप
करंट से मरे युवक की हुई पहचान
परिवार में कोहराम, पढ़ाई के साथ परिवार का हाथ बंटाने के लिए मजदूरी भी करता था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed