फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मेले में विवाद पर फायरिंग, मची भगदड़

मेले में विवाद पर फायरिंग, मची भगदड़

Sat, 31 Mar 2018 09:23 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
मेले में विवाद पर फायरिंग, मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किशनपुर (फतेहपुर)। मेले में बाइक खड़ी करने के विवाद में शनिवार को दबंगों ने मारपीट और फायरिंग की। घटना के बाद दबंग असलहे लहराते भाग गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पीड़ित ने पांच के खिलाफ तहरीर दी है।

किशनपुर थाने के गढ़ा गांव के महावीर बाबा मंदिर में शनिवार को मेले का आयोजन था। बाइक स्टैंड में भवानीपुर गांव के दयाशंकर मिश्र आगुंतकों की बाइक साइड से खड़ी करा रहे थे। मेले के आयोजन की देखरेख में गांव के रवि तिवारी भी लगे थे। रवि ने बताया कि गांव के नागेलाल सोनकर, बृजेश सोनकर, प्रदीप सोनकर, कुलदीप सोनकर, बबलू सोनकर पहुंचे। उनके बाइक गलत तरीके से खड़ी करने पर दयाशंकर ने टोकाटाकी की। आरोपी, दयाशंकर को पीटने लगे। वह बीच बचाव को पहुंचा। तभी असलहों की बट से उसे लहूलुहान कर दिया गया।
विज्ञापन


रवि का आरोप है कि फायर भी किया, इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी भाग निकले। उधर, दूसरे पक्ष के नागेलाल सोनकर ने आरोप लगाया कि पहले आयोजक पक्ष ने मारपीट की। फायरिंग उन्होंने नहीं की। दूसरी ओर एसओ राजीव सिंह का कहना है कि मारपीट के बाद दो राउंड फायरिंग की बात आई है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। दोनों पक्षों से तहरीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed