{"_id":"5a3c06794f1c1b6e468bbf5c","slug":"51513883257-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर आरोपी के भागने में नप गए चौकी इंचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर आरोपी के भागने में नप गए चौकी इंचार्ज
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक ने गैंगस्टर के आरोपी के पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के मामले में चौकी इंचार्ज नागेंद्र नाथ चौबे को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। इसके अलावा सात दरोगा भी इधर से उधर किए गए हैं।
शहर के पनी मोहल्ला निवासी एजाज अहमद उर्फ बॉक्सर पर सरकारी जमीनों पर कब्जे का आरोप है। पुलिस ने उसे भूमाफिया घोषित करने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। मुराइन टोला चौकी इंचार्ज नागेंद्र नाथ चौबे ने गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
दरोगा की ओर से आरोपी के खिलाफ भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने इसे लापरवाही मानते हुए चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। दूसरी ओर महकमे में चर्चा रही कि आरोपी कोतवाली से भागा है, इसकी जांच एसपी ने सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन
उधर, कल्यानपुर थाने के चौडगरा चौकी इंचार्ज के निलंबन के बाद खाली चौकी का प्रभारी शहर कचहरी चौकी में तैनात रहे एसआई आरके यादव को बनाया गया है। असोथर के जरौली चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार चक्रवर्ती को असनी, असनी चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह को राधानगर, राधानगर चौकी इंचार्ज बटेश्वर नाथ दुबे को मुराइनटोला चौकी इंचार्ज, धाता थाने में तैनात रहे एसआई नरेश कुमार प्रजापति को जोनिहा चौकी, पैरवी सेल से गोविंद देव मिश्रा को कचहरी चौकी प्रभारी, जोनिहा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र तिवारी को बकेवर थाने में तैनात किया गया है।