{"_id":"5cd86d76bdec2207801a5f0c","slug":"41557687670-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत भतीजा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत भतीजा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक वृद्धा की शनिवार रात बाइक से गिरकर मौत हो गई। उसके दो भतीजे गंभीर घायल हैं। डाक्टरों ने एक की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बकेवर थाना क्षेत्र के बरिगवां रसूलपुर निवासी सुखदेव की पत्नी पुनिया (65) के मायके हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेहरा गांव में उनकी भतीजी की 14 मई को शादी है। मायके से आए भतीजे मनोज (40) और संकठा(35) बाइक से बुआ पुनिया को लेकर रेहरा जा रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर नहर पुलिया के पास शनिवार रात
लगभग नौ बजे बाइक ब्रेकर में उछलने से अनियंत्रित हो गई। बाइक सवार तीनों रोड पर गिरे। महिला के सिर में गंभीर चोट आई। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान रात साढ़े 11 बजे पुुनिया की मौत हो गई। डाक्टरों ने मनोज को कानपुर हैलट रेफर किया है। संकठा को मामूली चोट है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्घा के बेटे राजकरन और रमेश ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। बाइक सवार रफ्तार में रहे हैं तभी ब्रेकर में बाइक उछलने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
वृद्धा की बाइक से गिरकर मौत
- भतीजी की शादी समारोह में जा रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
किशोरी से छेड़खानी पर शोहदे को पीटा
पुलिस को सौंपा गया, परिजनों की ओर से एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
किशनपुर (फतेहपुर)। बकरियां चरा रही किशोरी को रविवार दोपहर शोहदे ने घसीट कर ले जाने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर चरवाहों ने आरोपी को पकड़ कर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज की है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की की किशोरी बकरियां चराने जंगल गई थी। किशोरी का आरोप है कि बड़ी मस्जिद के पास रहने वाला मोहम्मद रज्जाक पहुंचा। उसका तुर्की नाले की ओर घसीट कर ले जाने लगा। रोड किनारे बर्फ का ठेला लगाए एक महिला ने घटना देेेखी। महिला ने चरवाहों को सूचना दी। लोग मदद के लिए पहुंचे। आरोपी की जमकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। आरोपी मुंबई में रहता है। कुछ दिनों पहले ही गांव आया है। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।