फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Fri, 15 Feb 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
खागा। शादी का कार्ड बांटने बाइक से जा रहे युवक की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। साथी मामूली रूप से घायल है। हादसा देखकर गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लकड़ी और पत्थर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद जाम खुल सका। लोग पुलिस के देर से पहुंचने से नाराज थे।
विज्ञापन


खागा कस्बे के नई बाजार निवासी दीपक मौर्य (20) के बड़े भाई सौरभ की 25 फरवरी को शादी है। शादी का कार्ड बांटने के लिए गुरुवार की सुबह दीपक अपने साथी प्रमोद के साथ बाइक से निकला था। दोनों भोगलपुर जा रहे थे। जैसे ही वह इस्कुरी तिराहे के एसपी ढाबा के सामने पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दीपक
विज्ञापन


की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमोद घायल हो गया। बाइक चालक के पास हेलमेट नहीं मिला। हालांकि दीपक के शरीर का ज्यादातर हिस्सा कुचल गया था। लोगों ने प्रमोद को अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी। ट्रक चालक भाग निकला। सूचना के करीब आधा घंटे देर से पहुंची पुलिस को देखते ही लोग भड़क गए। लोगों ने प्रयागराज-फतेहपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया। किसी तरह से लोगों को समझाकर पुलिस ने शांत कराया। करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 25- हाईवे पर वाहनों का लगा लंबा जाम

बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम, इस्कुरी मोड़ पर हुआ हादसा
साथी के साथ बड़ भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था
अमर उजाला ब्यूरो







































खड़े ट्रक में घुसी कार, चार घायल
- कानपुर से कुंभ स्नान को जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कानपुर से प्रयागराज कुंभ जा रहे श्रद्घालुओं की कार बुधवार की रात हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। कार में सवार चार श्रद्घालु घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घर जाने दिया गया।
कानपुर फजलगंज जरीब चौकी निवासी श्याम वर्मा (22), राजकुमार (28), रावतपुर निवासी सत्यम उर्फ छोटू (20), शिवम (23) कार से कुंभ स्नान को जा रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं मोड़ अंजनी धाम के पास इनकी कार खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे की 100 नंबर सूचना दी गई। पीआरवी 1190 के पुलिस कर्मी पहुंचे। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।


हादसे में कुंभ यात्री की हालत गंभीर
थरियांव थाना क्षेत्र के आमापुर के पास गुरुवार भोर लगभग चार बजे राजस्थान के कुंभ यात्रियों की बस रुकी थी। राजस्थान प्रांत भिलवाड़ा जिले के मंडलगढ़ निवासी रामचंद्र (60) बस से उतरकर हाईवे पार करने लगे। तेज रफ्तार कार सवार श्रद्घालु को टक्कर मारकर भाग निकला।पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed