{"_id":"5c4f5160bdec22556767f869","slug":"41548702048-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश युवक को सड़क पर फेंक चलते बने बस वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहोश युवक को सड़क पर फेंक चलते बने बस वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा (फतेहपुर)। प्राइवेट बस के चालक और परिचालक शराब के नशे में धुत युवक को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा ओवरब्रिज के नीचे उतार कर चले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बेहोश युवक को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकठिया के मजरे गदईखेड़ा निवासी सुरेंद्र (18) पुत्र नंदलाल शराब के नशे में धुत होकर सिकठिया से प्राइवेट बस में सवार होकर चौडगरा के लिए चला। कुछ ही दूरी पर युवक बस के अंदर बेहोश हो गया। चालक-परिचालक ने यह देखा तो उसे चौडगरा ओवर ब्रिज के नीचे सड़क के किनारे उतारकर चले गए। जहरखुरानी का शिकार युवक पड़ा होने की सूचना पर चौडगरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची
और युवक को पीएचसी गोपागंज में भर्ती कराया। शराब का नशा हल्का होने पर युवक को होश आया तो उसने अपना नाम और पता बताया। पुलिस को युवक के पास से 400 रुपये और मोबाइल बरामद हुआ है। सूचना पर युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। चौकी इंचार्ज आरके यादव ने बताया कि युवक शराब के नशे में बेहोश हो गया था। किसी निजी बस के कर्मचारी उसे उतारकर चले गए थे।
विज्ञापन
बेहोश युवक को सड़क किनारे उतारकर चले गए वाले
क्रासर----
नशे में बेहोश युवक को पुलिस ने कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो