फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   भाई की डांट से नाराज होकर छात्र ट्रेन से कटा

भाई की डांट से नाराज होकर छात्र ट्रेन से कटा

Thu, 12 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
भाई की डांट से नाराज होकर छात्र ट्रेन से कटा
भाई की डांट से नाराज होकर छात्र ट्रेन से कटा
विज्ञापन

चौडगरा। भाई की डांट से नाराज कक्षा नौ के छात्र ने मंगलवार रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। परिजन तलाश करते मौके पर पहुंचे। घटना से पहले उसने भाई व मां से मोबाइल पर बात की थी। क्षत विक्षत शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के हरदौरपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रकाश का बेटा मोहित कुमार (14) प्रणवान इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र था। उसका बड़ा भाई विनोद मुंबई में प्राईवेट नौकरी करता है। वह मां श्रवण कुमारी के साथ गांव में रहता था। छात्र की मां छह दिन पहले मायके बांदा जिले के पडऱी गांव गई थी। मां के जाने के बाद बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफरबाद गांव बहनोई अमरजीत के घर पहुंचा था। बहनोई की बाइक उनके घर से ले
विज्ञापन


गया था। बाइक से गांव में घूमता रहा। उसके पास भाई का मंगलवार देर शाम फोन आया था। भाई ने बाइक से घूमने फिरने की बात पर डांटा था। इसके बाद मोहित ने मां को फोन लगाया। मां से बातचीत की और जान देने की बात कहकर फोन बंद कर लिया। मां ने दामाद अमरजीत को बातचीत की जानकारी दी थी। साले की खोज में
विज्ञापन
विज्ञापन


बहनोई अमरजीत जुट गया था। मुरादीपुर रेलवे क्रासिंग के पास देर रात रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में मोहित का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि मोहित को शाम को शराब के नशे में देखा गया था। वह तनाव में था। थानेदार अरविंद सिंह गौर ने बताया कि परिजनों से मोबाइल में विवाद के बाद छात्र ने जान दी है।
- मां को मोबाइल में जान देने की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed