फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   40 bigha crop burnt, cut off short circuits

शार्ट सर्किट से 40 बीघा फसल जली, जाम लगाया

Sat, 14 Apr 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 14 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
40 bigha crop burnt, cut off short circuits
- फसल जलने के बाद सिर पर हाथ रखकर बैठा किसान रामकिशुन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
बिजली तारों में हुए शार्ट सर्किट से शुक्रवार को करीब 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल टीम के वक्त पर न आने से झल्लाए ग्रामीणों ने बांदा-टांडा मार्ग पर पौन घंटे तक जाम लगाया। एसडीएम के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।  
विज्ञापन

बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव में हाईटेंशन लाइन के तारों में निकली चिंगारी से आग लगने से करीब 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई। दोपहर लगभग तीन बजे यह हादसा हुआ। ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव पंचायत भवन के पास खेतों के ऊपर से 11 हजार बिजली लाइन के तार गुजरे हैं।
विज्ञापन


शार्ट सर्किट की चिंगारी से राजू सिंह के गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीण किसी तरह से आग पर काबू पा सके लेकिन दमकल डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची। नाराज ग्रामीणों ने बांदा-टांडा हाईवे पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर एसडीएम अवनीश राय और थानेदार विजय प्रताप सिंह पहुंचे। एसडीएम ने मुआवजे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में राजू सिंह की साढ़े सात बीघा, कलावती पत्नी नन्दकिशोर की चार बीघा, रामकिशुन की पांच बीघा, वीरेंद्र सिंह की चार बीघा, रामकृपाल की तीन बीघा, विकास कुमार की चार बीघा, सुरेंद्र सिंह की चार बीघा, बाबू निषाद की सात बीघा,  मन्नू दर्जी की एक  बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed