फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   4 lakh 84 thousand made of a thousand Czech

एक हजार की चेक को 4 लाख 84 हजार का बनाया

Thu, 17 Mar 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
4 lakh 84 thousand made of a thousand Czech
चेक बदलने वाला उत्तराखंड का जालसाज धरा गया - फोटो : अमर उजाला

पांच-पांच सौ रुपये की चेक को चार लाख 84 हजार रुपये का बनाकर बैंक से कैश लेने पहुंचे शातिर को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुद को उत्तराखंड का निवासी बताया है। वहीं उसके साथियों की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन


कलक्टरगंज मोहल्ला निवासी हरिश्चंद्र शुक्ला की एक एजेंसी है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को आंध्रा बैंक दिल्ली से सुधीर अग्रवाल नाम से एक युवक की कॉल आई थी। उसने बैंक की योजना के तहत स्वैप मशीन किस्तों पर देने को कहा था। इसके बाद सुधीर अग्रवाल उनकी फर्म में 14 मार्च को आए। कुछ कागजात लेने के बाद दो पांच पांच सौ रुपये की चेक सिक्योरिटी के रूप में लिया। उनकी पत्नी सरिता शुक्ला ने दो चेक दे दिया।
विज्ञापन


उनके पास मंगलवार को यूनियन बैंक से कॉल आई कि उन्होंने एक लाख 97 हजार और दो लाख 87 हजार रुपये के  चेक सुखबीर सिंह के नाम पर जारी किए हैं। बैंक कर्मी ने चेक सत्यापन के लिए फोन किया था। यह सुनकर उनके होश उड़ गए और भुगतान रोक देने की बात कही। वह लोग सीधे बैंक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर सीसीटीवी फुटेज पर चेक भुगतान के लिए पहुंचे सुधीर अग्रवाल को देखा। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए प्लान बनाया गया। वे अपने साथी भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी व पुलिस के साथ बुधवार की दोपहर बैंक पहुंचे। वहां पर सुधीर अग्रवाल जैसे पहुंचा, उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए युवक ने खुद को उत्तराखंड, रुड़की का बताया है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि जालसाज के साथ एक और युवक के होने की खबर है। जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed