फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 447 कछुआ बरामद

तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 447 कछुआ बरामद

Sun, 23 Dec 2018 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 447 कछुआ बरामद
फतेहपुर। वन विभाग और लखनऊ एसटीएफ की टीम ने जिले में कछुआ तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सूचना पर शनिवार की सुबह कटोघन टोल प्लाजा के पास खागा में एक ट्रक व दो आरोपी पकड़े गए। कुल 21 बोरे में कछुआ मिले। इन्हें मैनपुरी से ट्रक से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। वन विभाग ने पकड़े गए दो अभियुक्तों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



कछुआ तस्कर मैनपुरी से 21 बोरे में कछुओं को भर कर ट्रक से पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। डीएफओ सीपीएस मलिक ने बताया कि वन विभाग परिसर में बोरों में भरे कछुओं की गिनती की गई। इसमें कुल 747 कछुआ मिले। हालांकि इनमें 57 कछुए मर गए थे। इनमें तीन सुंदर प्रजाति के बड़े कछुए भी हैं। 21 बोरों में करीब साढ़े आठ क्विंटल कछुआ बरामद हुआ है। बरामद कछुओं की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए
विज्ञापन


अभियुक्त में सरगना मैनपुरी निवासी सुनील पुत्र रघुवीर और ट्रक चालक पश्चिम बंगाल निवासी अशोक को पकड़ा गया है। छापेमारी में एसडीओ वन पीएन राय, वन दरोगा छत्रपाल सिंह, मयंक पटेल, शिवराम सिंह यादव भी रहे। डीएफओ ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा में रिपोर्ट लिखी गई है। दोनों को कोतवाली में बंद रखा जाएगा। इसके बाद दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेश कर जेल भेजेंगे। लखनऊ से मेडिकल टीम आकर जख्मी कछुओं का इलाज कर रही है। इसके बाद इन कछुओं को गंगा नदी में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएफओ सीपीएस मलिक ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि उनके दो-तीन साथी ट्रेन से पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। हालांकि इसकी जानकारी पश्चिम बंगाल पुलिस को भी दी जा रही है। अभियुक्तों से पूछताछ में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि काफी समय से यह लोग कछुआ तस्करी का काम कर रहे थे। बताया कि प्रतिबंधित कछुआ बेचने पर सात वर्ष के कारावास का प्रावधान है।
फोटो- 16- वन विभाग में पकड़े गए कछुए व अभियुक्त के साथ डीएफओ व एसटीएफ की टीम।
17- बरामद सुंदर प्रजाति का कछुआ।
तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 447 कछुआ बरामद
- दो अभियुक्तों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट में रिपोर्ट दर्ज
- मेडिकल जांच के बाद गंगा नदी में छोड़े जाएंगे सभी कछुए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed