फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मिट्टी खनन में घिरी जानी मानी कंस्ट्रक्शन कंपनी

मिट्टी खनन में घिरी जानी मानी कंस्ट्रक्शन कंपनी

Tue, 05 Feb 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी खनन में घिरी जानी मानी कंस्ट्रक्शन कंपनी
फतेहपुर। हाईवे किनारे अवैध रूप से मिट्टी खनन के मामले में रियल स्टेट और हाईवे निर्माण के क्षेत्र की जानीमानी कंपनी का नाम उजागर हुआ है। डीएम के आदेश पर जांच कर रहे खनन अधिकारी ने आगरा की पीएनसी कंपनी का खेल पकड़ा है।
विज्ञापन


यह कंपनी सपा सरकार में आगरा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे बनाकर चर्चा में आई थी। वर्तमान सरकार इसके निर्माण कार्यों की जांच करा रही है। खनन विभाग की तरफ से कंपनी को नोटिस भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इतनी बड़ी तादात में मिट्टी खनन करने का जनपद में यह बड़ा मामला है।
विज्ञापन


हाईवे में बन रहे सिक्स लेन का निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से मशहूर कारपोरेट कंपनी पीएनसी को दिया गया है। जिला खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया दूधीकगार क्षेत्र में पीएनसी कंपनी को दो हेक्टेयर क्षेत्रफल जमीन मिट्टी खनन के लिए आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस निर्धारित क्षेत्र में कंपनी को दो से तीन मीटर तक मिट्टी खनन करने की अनुमति प्रदान की गई थी। मगर, कंपनी ने मौके पर आठ से दस मीटर तक मिट्टी का खनन कर डाला। खनन अधिकारी ने बताया कि पीएनसी कंपनी को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा गया है।

यह पूछा गया है कि इस मामले में कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर अब तक क्या कार्रवाई की है। खनन अधिकारी ने बताया कि इस कंपनी पर मानक से ज्यादा गहराई तक खोदाई करना, लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाने का आरोप बन रहा है। जहां खोदाई की गई वहां बिजली के दो खंभे गड़े हैं।


पानी भर जाने पर उसके गिरने व करंट फैलने की भी गुंजाइश है। दूसरी ओर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि खनन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर कंपनी को नोटिस दी गई है। उनका जवाब आने के बाद खनन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर व अन्य कार्रवाई की जाएगी।


जिले में मिट्टी खनन का अब तक सबसे बड़ा मामला
अधिकतम कार्रवाई का प्रावधान पता करने में लगे खनन अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed