फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   प्रधान ने शिकायतकर्ता को पीटकर किया लहूलुहान

प्रधान ने शिकायतकर्ता को पीटकर किया लहूलुहान

Sat, 07 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रधान ने शिकायतकर्ता को पीटकर किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कोटा निरस्त होने की खुन्नस में प्रधान ने समर्थकों के साथ शिकायतकर्ता को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना 100 नंबर पर दी गई। पुलिस ने प्रधान व उसके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी स्वदेश सिंह ने प्रधान दिनेश के भाई शत्रुघ्न कोटेदार की राशन दुकान में अनियमितता की शिकायत की थी। पांच माह पहले कोटा निरस्त हो गया था। स्वदेश सिंह का कहना है कि वह शनिवार को खेत जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में आरोपी पहले से घात लगाए खड़े थे। आरोपियों ने उसे रोका और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों के आने पर प्रधान दिनेश उसका भाई शत्रुघ्न, भतीजा नन्हा, राहुल समेत पांचों आरोपी भाग निकले। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने शिकायतकर्ता को किया लहूलुहान
कोटा निरस्त होने की खुन्नस में किया हमला
पुलिस ने प्रधान व समर्थकों पर दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed