फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   इशहाक हत्याकांड में मां-बेटी को भेजा जेल

इशहाक हत्याकांड में मां-बेटी को भेजा जेल

Fri, 15 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
इशहाक हत्याकांड में मां-बेटी को भेजा जेल
फतेहपुर। दलेलखेड़ा गांव में इशहाक हत्याकांड के तीसरे दिन पुलिस ने मां-बेटी को जेल भेजने की कार्रवाई की। उधर, इशहाक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों पर रहम करने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि मामला सीधे तौर पर हत्या का है, लेकिन पुलिस ने गैर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि जाफरगंज थाना क्षेत्र के दलेलखेड़ा गांव निवासी इशहाक की मंगलवार को मामूली विवाद के दौरान लाठी डंडे से हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या की सूचना पर मुंबई से उसका बेटा महफूज आया है। पोस्टमार्टम के बाद इशहाक का शव बुधवार देर शाम दफन किया गया।
विज्ञापन


बेटे महफूज ने बताया कि उसके पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने हत्या आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या (304) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। उसकी पत्नी रिजवाना ने हत्यारोपियों में एक और नाम बताया था, पुलिस ने उस महिला का नाम रिपोर्ट में शामिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा तीन दिन बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी जफरुद्दीन को नहीं पकड़ सकी है। थानेदार अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि हत्यारोपियों के खिलाफ जो तहरीर आई थी। उसके अनुसार ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाकी तथ्यों को विवेचना में शामिल किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी जफरुद्दीन की नामजद मां हब्बुन और बहन सितारा को गुरुवार को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed