फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कमरे में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता

कमरे में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता

Wed, 03 Apr 2019 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
कमरे में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता
जोनिहां (फतेहपुर)। घर के अंदर कमरे में एक विवाहिता का शव मंगलवार सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष ने दहेज के खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली का पुरवा निवासी राजेश बाल्मीकि की बेटी चांदनी (22) की शादी पांच मार्च 2016 को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मनौटी गांव निवासी मटरू के बेटे छोटू बाल्मीकि से हुई थी। परिजनों ने बताया कि राजेश गांव के रईस का खेत बटाई पर लिए है। वह सुबह खेत चला गया था। उसकी मां सुखिया देवी मायके मलवां थाने के बादलपुर गांव गई थी। इधर किसी काम से पारिवारिक भतीजा जैकी सुबह नौ बजे घर पहुंचा तो उसने चांदनी का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। बांस में दुपट्टा बंधा था। जैकी ने शोर मचा दिया। जिससे इलाकाई लोगों की भीड़ जुट गई। खेत से पति घर पहुंचा। उसने बताया कि शादी के तीन साल बाद भी चांदनी को बच्चा नहीं हुआ था। इससे वह तनाव में रहती थी। मायके पक्ष से पिता राजेश ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। बेेटी के पैर जमीन को छू रहे थे। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि पति और भतीजे जैकी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed