फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   एक्सपायरी पानी व मैंगो जूस मिला, हुआ सीज

एक्सपायरी पानी व मैंगो जूस मिला, हुआ सीज

Thu, 14 Mar 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
एक्सपायरी पानी व मैंगो जूस मिला, हुआ सीज
बिंदकी। खाद्य विभाग के छापे से बुधवार को दुकानदारों में हड़कंप मचा गया। विभाग की टीम ने एक गोदाम में छापा मारकर बिना लाइसेंस के बेचा जा रहा पानी व मैंगो जूस सीज किया। इसमें कई पानी बोतल व पूरा मैंगो जूस एक्सपायरी डेट का था। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अन्य दुकानदार इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर रत्नाकर सिंह के नेतृत्व में जहानपुर सम्राट सिनेमा के पास आशिक के गोदाम में टीम पहुंची। कार्रवाई में 250 मिलीलीटर 16 गत्ता पानी, 500 मिलीलीटर 26 गत्ता पानी, 30 गत्ता एक लीटर पानी, 22 गत्ता 250 मिलीलीटर मैंगो जूस, 18 गत्ता 500 मिलीलीटर मैंगो जूस सीज कर दिया गया। आरोप है कि दुकान में बिना लाइसेंस के पानी और मैंगो जूस बेचा जा रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक लीटर पानी की बोतलें तथा दोनों प्रकार के मैंगो जूस की बोतल एक्सपायरी डेट की थीं, उन्हें भी सीज कर दिया गया है। दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, छापेमारी की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपने शटर बंद कर दिए जब टीम लौट गई तब उनका शटर खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed