फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   आईटीआई रोड में सुबह-सुबह बमबाजी, फैली दहशत

आईटीआई रोड में सुबह-सुबह बमबाजी, फैली दहशत

Tue, 02 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई रोड में सुबह-सुबह बमबाजी, फैली दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर सोमवार सुबह बाइक सवार तीन युवकों ने एक घर को निशाना बनाकर बमबाजी की। घर की खिड़की के शीशे टूट गए। बाद में पुलिस की छानबीन में पता चला कि जिस घर को निशाना बनाया

गया, उस घर का लड़का शहर के एक मोहल्ले की लड़की को लेकर लापता है। पुलिस ने लड़की पक्ष की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, परिजनों का कहना है कि आरोपी पुलिस का मोनोग्राम लगाकर बाइक से भागते देखे गए। इन लोगों ने भी पुलिस को घर पर हमला होने की तहरीर दी है। उधर, पुलिस बमबाजी की घटना से नकार रही है। पुलिस का कहना है कि गालीगलौज के बाद दो पक्षों में पत्थरबाजी की बात सामने आई है।
विज्ञापन



मामला आईटीआई रोड पर पूर्व कांग्रेसी विधायक अमरनाथ सिंह अनिल की कोठी के सामने का है। यहां सड़क के दूसरी ओर चट्टा संचालक बुधान घोषी का घर है। परिवार में पत्नी, तीन बेटे मोहम्मद हसन, लाल अहमद, अहमद, एक बेटी और दो बहुएं हैं। परिजनों ने बताया कि वाकया सुबह लगभग पौने दस बजे का है। वे कमरे में अपने
विज्ञापन
विज्ञापन


काम में मशगूल थे। इसी बीच एक बाइक से तीन युवक आए और घर के सामने तेज आवाज में अपशब्द बोल रहे थे। पहले तो उन लोगों ने ज्यादा गौर नहीं किया, तभी अचानक ताबड़तोड़ तीन बार बम फोड़े गए। इससे खिड़की के शीशे टूट गए और पल्ले बारूद की वजह से सफेद पड़ गए। बमबाजी की आवाज सुन घर में दहशत का माहौल

हो गया। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी बाइक से पटेल नगर की ओर भाग निकले। उनकी बाइक में पुलिस का मोनोग्राम लगा था। सूचना पर हरिहरगंज चौकी की पुलिस पहुंची। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस ने भी छानबीन शुरू की। पुलिस पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने सुतली बम फेंके जाने की बात कही। आसपास सुतली पड़ी भी दिखी। दूसरी ओर कोतवाल शैलेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन में पता चला कि मामला लड़की को लेकर



लापता हो जाने का है। आरोप है कि बुधान घोषी का तीसरे नंबर का बेटा रामगंज पक्का तालाब इलाके की इंटर की एक छात्रा को लेकर लापता हो गया है। बाइक सवार आरोपी लड़के के बारे में पता करने के लिए पहुंचे थे। गालीगलौज होने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके हैं। बमबाजी की बात बढ़ा चढ़ाकर की जा रही है। फिलहाल लड़की पक्ष की तहरीर पर अहमद घोषी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


फोटो एवं परिचय:-
7-आईटीआई रोड पर स्थित घर पर सुतली बम फेंके जाने से खिड़की के टूटे शीशे। अमर उजाला
8- घर के अंदर खिड़की के टूटे पड़े शीशे को देखती पुलिस। अमर उजाला
9- घटनास्थल पर घर के बाहर जमा भीड़। अमर उजाला

आईटीआई रोड पर बमबाजी, फैली दहशत
पुलिस का टैग लगाकर बाइक से आए थे तीन आरोपी
पुलिस ने बमबाजी से किया इनकार, बताया पत्थरबाजी हुई
पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ दर्ज की अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed