फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फतेहपुर-रुपये देने से मना करने पर छोटे भाई की हत्या

फतेहपुर-रुपये देने से मना करने पर छोटे भाई की हत्या

Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर-रुपये देने से मना करने पर छोटे भाई की हत्या
खागा (फतेहपुर)। नशे के लती बड़े भाई ने रुपये देने से मना करने पर छोटे भाई की फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हत्यारोपी को दबोच लिया। मृतक की मां कमला की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना बुधवार की सुबह खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी गांव में हुई।
विज्ञापन


गांव निवासी रामबाबू का बेटा अनिल साहू उर्फ छोटू (28) की तीन साल पहले पूनम से शादी हुई थी। अनिल खेतीबाड़ी करता था। अनिल का बड़ा भाई सुनील कुमार अविवाहित है। पत्नी पूनम ने बताया कि जेठ सुनील गांजा, शराब का लती है। नशेबाजी को लेकर अक्सर पति से विवाद होता था। पूनम के मुताबिक सुबह पड़ोस में
विज्ञापन


रह रही मजदूर प्रेमावती को लेकर पति धान की रोपाई कराने खेत जा रहा था। खेत जाते समय सुनील ने पति से रुपये मांगे थे। रुपये देने से मना करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी थी। सुनील कुछ देर बाद मां कमला देवी से दस रुपये लेकर खेत जाने की बात कहकर गया था। सुबह करीब सात बजे सुनील खेत पहुंचा। नलकूप के पास खड़े अनिल के सिर में डंडे से प्रहार किया। अनिल किसी तरह जान बचाकर भागा। सुनील ने दौड़ाकर डंडे से
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा हमला किया। अनिल लहूलुहान होकर पड़ोसी छोटू के खेत में गिर पड़ा। तभी सुनील नलकूप से फावड़ा लेकर पहुंचा और अनिल के गले, चेहरे और पेट में ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद फावड़ा फेंक कर बाग में छिप गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना यूपी 100 नंबर को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी खेत की ओर भागा। पुलिस व ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। सीओ श्रीपाल यादव ने बताया कि आरोपी नशे का लती है। नशेबाजी के लिए रुपये मांग रहा था। विरोध करने पर छोटे भाई की हत्या की है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि विवाह न होने से सुनील अवसाद ग्रस्त था। ग्रामीणों ने हत्या की दूसरी बड़ी वजह आरोपी का अवसाद में होना भी बताया है।


रुपये देने से मना करने पर छोटे भाई की हत्या
परिजनों के मुताबिक हत्यारोपी बड़ा भाई गांजा और शराब का लती है
हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हत्यारोपी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed