फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   छह साल की बच्ची संग अधेड़ ने किया दुष्कर्म

छह साल की बच्ची संग अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Sat, 26 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
छह साल की बच्ची संग अधेड़ ने किया दुष्कर्म
छह साल की बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन


फतेहपुर। बहुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले अधेड़ ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस को आरोपी गांव में घूमते मिल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस बच्ची की हालत देखकर दुष्कर्म का प्रयास मान रही है।
बच्ची की मां बकरी के लिए चारा काटने गई थी।

परिवार के अन्य लोग खेत पर गए थे। सुबह करीब दस बजे पीर मोहम्मद (55) ने बच्ची को घर के बाहर अकेले खेलते देखा। वह बच्ची को बहाने से उसके घर ले गया। उसने कमरे में बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर पड़ोस की एक लड़की पहुंच गई। आरोपी इन्हें किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन


पीड़िता की मां चारा लेकर घर लौटी तो पड़ोस की लड़की ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित बच्ची की मां ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर जांच के बाद थानेदार को सूचना दी गई। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप पीड़ित बच्ची के कपड़े जमा कराने के साथ ही मेडिकल के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। एसओ ने बताया कि आरोपी को गांव से पकड़ लिया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

- बच्ची को अकेला देखकर घर में ले गया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed