फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पुलिस लिखी वैगनॉर की टक्कर से छात्र की मौत

पुलिस लिखी वैगनॉर की टक्कर से छात्र की मौत

Mon, 28 Jan 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लिखी वैगनॉर की टक्कर से छात्र की मौत
फतेहपुर। स्कूल से निकले बाइक सवार छात्र को गणतंत्र दिवस की सुबह कार ने टक्कर मार दी। हेलमेट न होने से सिर में चोट लगने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। कार में पुलिस का मोनोग्राम लगा था।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के कांधी गांव निवासी राजेंद्र सिंह तोमर का बेटा रितेश तोमर (17) शहर के जयराम नगर इलाके स्थित श्रीमती रानी इंटर कालेज का छात्र था। कालेज के संचालक रजत सिंह यादव ने बताया कि रितेश कालेज से किसी की बाइक लेकर पुलिस लाइन की ओर सुबह 10 बजे करीब निकला था। पुलिस लाइन गेट के पास एक कार बाहर निकली। बाइक सवार छात्र को टक्कर मारकर निकल गई। कार में पुलिस का मोनोग्राम बना था। हादसा देेखकर आसपास के लोगों ने स्कूल में सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे। रितेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां उसकी मौत हो गई। रितेश परिवार का इकलौता चिराग था। परिवार में कोहराम मच गया। राधानगर चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से छात्र की मौत
परिवार का इकलौता चिराग था, कार में पुलिस का मोनोग्राम बना था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed