{"_id":"5a90626e4f1c1ba3268bbe6f","slug":"181519411822-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से एक ने किया रेप, दूसरे ने बनाया वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से एक ने किया रेप, दूसरे ने बनाया वीडियो
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हथगाम (फतेहपुर)। खेत में किशोरी को घसीटकर एक दोस्त ने दुष्कर्म किया तो दूसरे ने उसका वीडियो बना डाला। जान से मारने और दुबारा बुलाने पर न आने पर वीडियो वायरल की धमकी दी। दहशत में छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। पीड़िता ने भाई को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की है। कक्षा नौ में पढने वाली चौदह वर्षीय छात्रा खेत किसी काम से 15 फरवरी को गई थी। तभी उसे गांव के योगेंद्र उर्फ नागेंद्र यादव और अंकित यादव ने अरहर के खेत में पकड़ लिया। छात्रा ने बताया कि खेत में घसीटकर योगेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसी दौरान अंकित ने रेप करता वीडियो बना डाला। आरोपी किसी को कुछ भी बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एक दो दिन तक कार्रवाई नहीं होने पर आरोपी बेधड़क हो गए। वह छात्रा को आते जाते छेड़ने लगे और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसे दुबारा खेत आने के लिए बुलाया। परेशान होकर छात्रा घर में गुमसुम रहने लगी। उसके साथ कुछ होने की आशंका परिजनों को हुई। परिजनों ने कानपुर में होटल कर्मी उसके भाई को बुलाया। भाई ने बहला फुसला कर आपबीती पूछा। उसके बाद गुरुवार रात को रिपोर्ट दर्ज कराई। थानेदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा दहशत में रही है। इसी वजह से घटना किसी को नहीं बताई थी। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज की गई और दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों का मोबाइल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
-सात दिन बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा
-दहशत में छात्रा ने कानपुर से आए भाई को आपबीती सुनाई