फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मकान मालिक की बाइक से ले गए किराएदार का माल

मकान मालिक की बाइक से ले गए किराएदार का माल

Thu, 23 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
मकान मालिक की बाइक से ले गए किराएदार का माल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। किराएदार के घर के ताले तोड़कर चोर एक लाख रुपये से अधिक का माल समेट ले गए। चोर मकान मालिक की बाइक भी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र में बिपैसी गांव निवासी राम प्रकाश साहू मेडिकल रिप्रेजेंटिव हैं। वह करीब एक साल से पत्नी उपासना के साथ शहर के शांति नगर इलाके में रामनाथ साहू के यहां किराएदार हैं। रामप्रकाश ने बताया कि मंगलवार की शाम कानपुर बारात में गए थे। पक्का तालाब इलाके में स्थित ससुराल में पत्नी को छोड़ गए थे।
विज्ञापन


उनके घर से जुड़ा मकान मालिक का मकान है। बताया कि मकान मालिक को बुधवार की सुबह उनकी बाइक नहीं दिखी। वह तलाशने लगे तो उन्हें हमारे दरवाजे का ताला टूटा दिखा। सूचना पर पत्नी को मायके से भेजा। दोपहर को घर लौटकर आए तो देखा मेन दरवाजे और सभी कमरों में लगे करीब पांच ताले टूटे मिले। बेडरूम का सारा सामान बिखरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला। सामान बिखरा था। लॉकर और बेड में 70 हजार रुपये रखे थे। अलमारी में करीब 50 हजार रुपये के सोने, चांदी के जेवर थे। सारा सामान चोर उठा ले गए। चोर मकान मालिक की बाइक भी उठा ले गए। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

12- चोरी के बाद किराएदार का बिखरा सामान।
13- टूटे पड़े ताले।

मकान मालिक की बाइक से ले गए किराएदार का माल
एमआर के कमरे का ताला तोड़कर नकदी समेत सवा लाख की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed