{"_id":"56f042e64f1c1b1e1af14d2a","slug":"18-house-in-fatehpur-ashes-burnt-alive-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में 18 घर राख, महिला जिंदा जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहपुर में 18 घर राख, महिला जिंदा जली
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
घर जलने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिटौरा ब्लाक के गंगा कटरी में बसे सेनपुर गांव में सोमवार को भीषण अग्निकांड में 18 घर जलकर राख हो गए। अधेड़ महिला जिंदा जल गई। पांच पशु भी जल मरे। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे दमकल जवानों ने तीन घंटे जूझने के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग कैसे लगी, यह साफ नहीं हो सका है। घटना के बाद से गांव में हाहाकार मचा है।
विज्ञापन
सेनपुर गांव में दोपहर ढाई बजे छेद्दू के घर से आग की लपटें उठने लगीं। तेज हवा से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने देखते-देखते राम आसरे प्रजापति, पन्ना प्रजापति, अशोक, अर्जुन प्रजापति, शत्रुघ्न रैदास, कुलदीप, शिवदयाल, राजू, बृजेश, दीनदयाल रैदास, श्याम लाल सविता, फग्गुन, मातादीन, संतोष दिवाकर, जनक दिवाकर, धीर सिंह और मोतीलाल के घरों को भी चपेट में ले लिया। थोड़ी ही देर में सभी घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
गृहस्थी का सामान निकालने के लिए जलते घर में घुसी छेद्दू की मां मुन्नीदेवी (45) आग की लपटों में घिर गईं। वह जान बचाने के लिए रजाई में जा दुबकीं, पर बच न सकीं। ग्रामीणों ने किसी तरह मुन्नीदेवी को बाहर निकाला लेकिन तब तक जलने से उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
अग्निकांड में छेद्दू का एक पड़वा व फग्गुन रैदास की चार बकरियां भी जल कर मर गईं। सूचना पर पुलिस के साथ गांव पहुंचे सदर एसडीएम विवेक श्रीवास्तव ने पीड़ितों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया। पीड़ितों ने बताया कि आग कैसे लगी, उन्हें नहीं पता।