{"_id":"5c27c56abdec222e89469afe","slug":"171546110314-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के पर्स से रुपये चुराकर भागते दो को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के पर्स से रुपये चुराकर भागते दो को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बाजार में खरीदारी कर रही युवती के पर्स से नकदी व सोने के जेवर चुराकर शनिवार शाम भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने इलाकाई लोगों की घेराबंदी से दबोच लिया। आरोपियों को कोतवाली में बैठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
शहर कोतवाली के शादीपुर मोहल्ला निवासी अहमदी बेगम बेटी शाहनाज के साथ पन्ना मार्केट देवीगंज बाजार करने गई थी। मार्केट में खरीददारी के दौरान शाहनाज के पर्स से सोने का झुमका और 65 सौ रुपये भरा छोटा पर्स चोरों ने उड़ा दिया। एक चोर ने फौरन दूसरे साथी के हाथ में पर्स थमा दिया। दोनों भागने लगे तो शाहनाज की चीख पुकार पर इलाकाई लोगों ने पीछा किया। तभी पीआरवी 1155 भी पहुंच गई। कर्मियों ने आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। पीआरवी प्रभारी राजेश्वर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपी फिरोज रायबरेली के लालगंज का है। उसका साथी वसीम वारसी शहर के तुराबअली का पुरवा का है। दोनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। एसएसआई डीडी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
रुपये चुराकर भागते दो को दबोचा
बाजार में मां, बेटी के साथ हुई घटना
आरोपियों से सोने के जेवर, नकदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो