{"_id":"5b6748f34f1c1bb8538b721b","slug":"171533495539-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवे में गिरफ्तार आठ का शांति भंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलवे में गिरफ्तार आठ का शांति भंग में चालान
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर के पठान मोहल्ले में हुए बलवे में पुलिस ने आरोपियों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत पाबंद किया है। उन पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। इलाके में माहौल शांत है लेकिन गलियों में दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा दिखा। एक दूसरे के इलाके में लोगों का आना जाना नहीं हुआ।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पठान मोहल्ले में शुक्रवार रात मामूली विवाद में दो वर्ग भिड़ गए थे। इलाके में एक घंटे की पत्थरबाजी से दहशत पैदा हो गई थी। पुलिस ने धरपकड़ की थी। मामले में एक पक्ष के बीस आरोपियों पर सेवन क्रिमिनल एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दूसरे पक्ष पर मारपीट, बलवे की एफआईआर की गई
थी। पुलिस ने रविवार को एक पक्ष के रवींद्र सिंह, राजेंद्र, पंकज और दूसरे पक्ष के अजहर, मजहर, मुशीर, जावेद, रफीक का शांति भंग में चालान किया। आरोपियों से 50-50 हजार रुपये का मुचलका भरवाया गया है। इलाके में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर दोनों पक्षों से रकम वसूली जाएगी। कोतवाल शैलेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच एफआईआर के बाद अब सुलह समझौते की पैरवी की जा रही है। सामंजस्य कायम रखने के लिए शांति भंग में कार्रवाई की गई है। चार्जशीट लगाए जाने के दौरान आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
5- घटना के दूसरे दिन शहर के पठान मोहल्ले में पसरा सन्नाटा। अमर उजाला
बलवा करने में आठ पर कार्रवाई
- इलाके में दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा
- एक पक्ष पर क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो