फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गढ़ीवा में प्लाट निर्माण में विवाद, तनातनी

गढ़ीवा में प्लाट निर्माण में विवाद, तनातनी

Mon, 19 Mar 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
गढ़ीवा में प्लाट निर्माण में विवाद, तनातनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शहर के गढ़ीवा मोहल्ले में प्लाट निर्माण में दूसरे पक्ष के आपत्ति जताने पर इलाके में तनातनी हो गई। पुलिस ने निर्माण रुकवा कर मामला शांत कराया। सूचना पर सदर विधायक निर्माण कराने वाले पक्ष केे घर पहुंचे। उन्होंने निर्माण को जायज बताया है।

गढ़ीवा मोहल्ला निवासी इंद्रदेव त्रिपाठी की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि 1983 में घर के सामने प्लाट का बैनामा कराया था। बैनामाकर्ता ने उसी जमीन पर और भी लोगों को प्लाट बेचा था। वह सभी मकान बनवाकर रहते हैं। माली हालत ठीक न होने के कारण नींव बनवाकर प्लाट छोड़ दिया था। अब प्लाट में निर्माण चालू कराया। तभी इलाके के एक पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने जमीन कब्रिस्तान की होना बताया। मौके पर इलाकाई लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होने से तनातनी का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने विवाद को देखकर निर्माण रुकवा दिया।
विज्ञापन


पुष्पा देवी ने मामले की जानकारी सदर विधायक विक्रम सिंह को दी। विधायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि निर्माण जायज जगह हो रहा है। आपत्ति की जांच टीम से कराई जाएगी और निर्माण जल्द चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed