फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सड़क हादसों में दस लोग घायल

सड़क हादसों में दस लोग घायल

Sun, 14 Apr 2019 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दस लोग घायल
फतेहपुर। अलग-अलग स्थान पर मार्ग दुर्घटनाओं में दस लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल से दो को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज निवासी रामबाबू बेटे रिंकू, पत्नी उत्तम देवी, जितेंद्र की पत्नी मालती देवी ई-रिक्शा से चौडगरा जा रहे थे। गोपालगंज के पास तेज रफ्तार लोडर ने रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में चारो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जाफरगंज थाने के कटरा निवासी कमलेश का बेटा लालजी अपने

बहनोई बिंदकी के कंसाखेड़ा निवासी सुशील कुमार के साथ शादी का कार्ड बांटने बहुआ गए थे। बहुआ में बाइक में पेट्रोल भराकर बाहर निकलते समय बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो में बाइक सवार फंसकर कुछ दूर तक घसीट गए। दोनों के पैरों में काफी चोट है। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किए गए। बाइक चालक लालजी हेलमेट लगाए थे। जाफरगंज कटरा नरैचा निवासी धर्मबाबू गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए। मलवां
विज्ञापन


थाने के पिलखनी निवासी करन बाइक से शहर आ रहे थे। नउवाबाग मोड़ पर दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। शहर के पीरनपुर मोहल्ला निवासी रामबाबू की बेटी सपना बाइक सवार की टक्कर से घायल हुई। यह भी हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो संख्या एवं परिचय
8- जिला अस्पताल में ई रिक्शा पलटने में घायल

सड़क हादसों में दस लोग घायल
- ई-रिक्शा-लोडर की भिड़ंत में चार लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो

खेत गई किशोरी के साथ दुष्कर्म
- पुलिस मौके पर छानबीन को पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
हसवा(फतेहपुर)। शौचक्रिया को खेत गई किशोरी के साथ शुक्रवार रात दुष्कर्म हुआ। पीड़िता के शरीर पर कांटे चुभने के निशान हैं। आरोपी की कुछ दिन बाद शादी होनी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सोलह साल की किशोरी शुक्रवार शाम जंगल गई थी। पीड़िता की मां ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप । उसके बाद कांटे के ढेर में धक्का देकर गिरा दिया। शरीर में कई जगह चोट आई है। घर लौटी बेटी ने आपबीती बताई। महिला ने बताया कि आरोपी पहले दो बार बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। गांव की दूसरी लड़कियों के साथ भी छेड़खानी की थी। इसे लेकर विवाद भी हुआ था। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed