{"_id":"5c61ca82bdec2211a00c7feb","slug":"161549912706-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची और अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची और अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के दो गांव में छापा मारकर 75 लीटर कच्ची शराब के साथ 11 क्विंटल लहन नष्ट कर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
सोमवार को थाना प्रभारी सुरेश कुमार सिंह के साथ आबकारी निरीक्षक बिंदकी एसएस पाल की टीम ने घनश्यामपुर कंजरन डेरा में दबिश देकर 35 लीटर कच्ची शराब के साथ शराब बनाने की भट्ठियां नष्ट कराई। इसके साथ गांव के चंद्रकिशोर और सुंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसी तरह टीम ने नोनारा कंजरनडेरा में
दबिश देकर सात क्विंटल लहन नष्ट करने के साथ 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिल्लू और सुरजन का पकड़ा है। इनके खिलाफ भी लिखापढ़ी की गई है। कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
ताबड़तोड़ कार्रवाई में आबकारी विभाग की महिला आरक्षियों के साथ एसएसआई राजीव कुमार सिंह, आशुतोष दुबे, ब्रजभूषण, सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अल्लीपुर प्रतिनिधि के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के दो आरोपियों को थानाध्यक्ष मलवां नरेंद्र प्रताप ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में पंकज निवासी उदयराजपुर के पास से 26 पौवा और राकेश निवासी भरसवां के पास से 26 पौवा शराब अवैध शराब पकड़ी गई है। आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेजा गया है।
फोटो- 29- जहानाबाद में शराब की भट्ठी तोड़ते पुलिसकर्मी
अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार
करीब 11 क्विंटल लहन भी नष्ट कराया