फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लॉकअप से भाग निकला बाइक चोरी का आरोपी

लॉकअप से भाग निकला बाइक चोरी का आरोपी

Sun, 23 Dec 2018 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
लॉकअप से भाग निकला बाइक चोरी का आरोपी
फतेहपुर। जेल से पेशी पर आने के बाद कचहरी के लॉकअप से शनिवार को बाइक चोरी का आरोपी फरार हो गया। घटना की शाम को गिनती के दौरान जानकारी से हड़कंप मच गया। एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस आरोपी की तलाश और जांच में जुट गई। आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव निवासी जगजीत का पुत्र रामकरन कोर्ट से पेशी पर बंदियों के साथ आया था। उसे लॉकअप में बंद किया गया। पेशी के दौरान आरोपी रामकरन की तलाश चालू हुई। उसके लॉकअप में न होने की सूचना से हड़कंप मच गया। लॉकअप इंचार्ज नरेंद्र सिंह यादव समेत पुलिस कर्मी उसकी खोजबीन में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद कोई सुराग नहीं लगा। जेल प्रशासन से बंदी के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस कयास
विज्ञापन


लगाए थी कि वह जेल में हो सकता है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी केडी मिश्रा, कोतवाल विनोद कुमार सिंह पहुंचे। सारे चौकी इंचार्जों को नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश में लगाया गया। थरियांव और हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगाई गई। थरियांव पुलिस ने आरोपी के घर में छापेमारी की है। आरोपी को तीन माह पहले चोरी की बरामद बाइक के साथ पकड़ा गया था। तभी से जेल में रहा है। आरोपी के भागने में कई पुलिस कर्मी लापरवाही के आरोप में फंसेंगे। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकअप से भाग निकला शातिर चोर
बाइक चोरी में पुलिस ने दबोचा था, तीन माह से जेल में था, पेशी पर लाया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed