फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में बवाल

दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में बवाल

Thu, 29 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में बवाल
अल्लीपुर। दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में बुधवार रात जमकर बवाल हुआ। विवाद के दौरान मारपीट और फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों की धरपकड़ की है। पुलिस गोली चलने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं गांव निवासी इरफान अहमद और शोभन सोनकर के बीच जमीन का विवाद कई बार समाधान और तहसील दिवस में पहुंच चुका है। मुगल मार्ग पर कोराईं गांव की प्रभा पांडेय से जमीन का कुछ हिस्सा इरफान ने खरीदा था। इसी जमीन का कुछ हिस्सा इनसे पहले शोभन के पिता इंदल ने खरीदी थी। दोनों पक्षों के
विज्ञापन


बीच कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। पक्षों के बीच शाम को कब्जेबाजी को लेकर विवाद होने लगा। पक्षों के बीच लाठी डंडे से मारपीट हुई। इसी दौरान फायरिंग की गई। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि मारपीट में किसी को चोट नहीं आई है। फायरिंग में भी किसी को गोली नहीं लगी है। किसी ने गोली चलने की गलत सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में बवाल
- पक्षों के बीच मारपीट और गोली चली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed