फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बाइक सवार की टक्कर से किसान की मौत

बाइक सवार की टक्कर से किसान की मौत

Fri, 14 Sep 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार की टक्कर से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विजयीपुर (फतेहपुर)। तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से बुधवार रात किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के पलवाहार गांव निवासी परमेश्वर सोनकर (55) खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते थे। वह बुधवार रात घर के बाहर लेटे थे। लघुशंका करने सड़क पार जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने परमेश्वर को टक्कर मार दी। बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। किसान की चीख पुकार सुनकर बेटा राकेश दौड़कर पहुंचा। पिता को जिला अस्पताल ले गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत होने पर शव वापस जिला अस्पताल ले आए। डाक्टर ने शव को मर्च्युरी में रखवाया। बेटे राकेश ने बताया कि घटना से मां रमनी देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है। पिता को टक्कर मारने वाला बाइक सवार सिलमी गांव का है। वह मामूली चुटहिल हुआ है। तेज रफ्तार के चलते चालक बाइक पर काबू नहीं पा सका। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
- पलवाहार गांव में मृतक के रोत-बिलखते परिजन।
बाइक की टक्कर से किसान की मौत
- सड़क पार करते हुआ हादसा, कानपुर ले जाते वक्त थमीं सांसें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed