फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ेकाबू बस ने छह बकरियां रौंदी, हंगामा

ेकाबू बस ने छह बकरियां रौंदी, हंगामा

Tue, 28 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ेकाबू बस ने छह बकरियां रौंदी, हंगामा
चंडीगढ़ के ध्यानार्थ -------------------
विज्ञापन


फतेहपुर। ट्रेलर पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से सोमवार शाम खलासी की मौत हो गई, चालक गंभीर रूप से झुलस गया। नौ लोग हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद यातायात बहाल हो सका।
चंडीगढ़ 24 डी सेक्टर की ट्रांसपोर्ट कंपनी अपर इंडिया कैरियर का ट्रेलर 106 टायरों की ट्राली में लदे ट्रांसफार्मर को इलाहाबाद से कन्याकुमारी लेकर जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र हाईवे के लोधीगंज चौराहे के पास ट्रेलर शाम को पहुंचा था। ट्रांसफार्मर की काफी ऊंचाई थी। हाईवे से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार ट्रांसफार्मर से टकरा कर
विज्ञापन

टूटकर गिरा। करंट से बिहार प्रांत का चालक विनोद झुलस गया। सहकर्मी चालक को बचाकर ट्रक के के बिन से बाहर निकले। कुछ देर के लिए लाइन ट्रिप होने के कारण करंट का प्रवाह बंद हो गया। सहकर्मियों ने बताया कि किसी काम से दोबारा संतकबीर नगर जिले के खलियाबाद का निवासी खलासी शिवकुमार उर्फ शिवम (20)
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर केबिन में चढ़ा। तभी करंट से चिपक गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में सहकर्मी गोरखपुर के चिलुवाताल भंडारो निवासी अमरजीत सिंह, भोपाल के अशोका गार्डेन निवासी योगेश गुप्ता, संदीप भंसारे व

देवीलाल, ओपी पांडेय, इसराइल, बलबीर सिंह की जान बची है। लाइन ट्रिप न होती तो शायद सभी की केबिन के अंदर ही जान चली जाती। टायरों में आग लगने से हाईवे पर अफरा तफरी फैल गई। पुलिस ने उपकेंद्र से सप्लाई बंद कराई। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी को सूचना दी गई है। कंपनी के कर्मियों के आने पर कार्रवाई की जाएगी।
----------------
फोटो संख्या एवं परिचय
21- घायल चालक विनोद यादव
22- हाईवे पर हादसे के बाद खड़ा ट्रेलर

ट्रेलर पर टूटी हाईटेंशन लाइन, खलासी की मौत
- हादसे में चालक झुलसा, नौ कर्मियों की जान बची
- करंट से ट्रेलर के टायरों में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed