फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   टूटी एचटी लाइन तार पर पड़ा पैर, महिला की मौत

टूटी एचटी लाइन तार पर पड़ा पैर, महिला की मौत

Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
टूटी एचटी लाइन तार पर पड़ा पैर, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खखरेरू (फतेहपुर)। बिजली विभाग की लापरवाही से दो दिन से टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा शनिवार भोर करीब पांच बजे हुआ। ग्रामीणों ने हंगामा काटा। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कराया। एक्सईएन, एसडीओ और जेई के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी रामसजीवन रैदास की पत्नी राजकुमारी उर्फ छेदुई देवी (45) शनिवार भोर पहर जंगल जा रही थी। घर से करीब दो सौ मीटर दूर रास्ते में हाईटेंशन लाइन का पोल उखड़ा पड़ा था। खंभे से एक ग्रामीण के नलकूप को जाने वाले टूटे तार में राजकुमारी का पैर फंस गया। करंट से झुलस कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिलाओं ने हादसा देखकर परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन पहले आंधी आने पर पोल और तार टूटे थे। जिसके बारे में विभाग को सूचना दी गई थी। इसके बाद भी लाइन ठीक नहीं की गई। लापरवाही की हद तब हो गई जब टूटी लाइन में विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई। हंगामा होने पर थानेदार सच्चिदानंद त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। थानेदार ने ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने पुलिस से बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उनके न आने पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। रिपोर्ट और मुआवजा दिलाने का पुलिस ने आश्वासन देकर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार ने बताया कि एक्सईएन, एसडीओ, जेई, नलकूप मालिक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला के दो बेटे छोटकू (12) व बड़कू (17) हैं।


एक्सईएन आरएन सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति के तार हटवा दिए गए थे। किसी ने लाइन चालू कराने के लिए तार जोड़ लिए। विभाग से परिवार को तत्काल सहायता के रूप में बीस हजार रुपये और जांच के बाद पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed