{"_id":"5aaeb2484f1c1bb3758b627d","slug":"161521398344-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी टूटने से क्षुब्ध होकर युवती ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी टूटने से क्षुब्ध होकर युवती ने दी जान
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जाफरगंज (फतेहपुर)। शादी टूटने से क्षुब्ध युवती ने शनिवार शाम जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांजर गांव निवासी जामुन की बेटी पारुल की शादी बिंदकी तहसील क्षेत्र के बारा बगहा गांव के एक युवक के साथ 27 अप्रैल को होनी तय हुइ थी। शादी की रस्म रिवाज के लिए दो दिन पहले लड़का पक्ष पहुंचा था।
अचानक शनिवार को लड़के पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। पिता ने बताया कि लड़के पक्ष के लोगों का फोन आया था। उनका कहना था कि गांव के एक युवक ने उल्टा सीधा बताया है। इसी आत्मग्लानि में बेटी ने शाम को कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी बेटी को गांव का युवक तंग करता था। उसने ही शादी का रिश्ता भड़काया है। थानेदार एके गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जा रही है।