{"_id":"5a68ca554f1c1b74268b63f4","slug":"161516816981-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग लदे 31 ट्रक पकड़े लंबा जाम लगा रहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौरंग लदे 31 ट्रक पकड़े लंबा जाम लगा रहा
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पुलिस व एआरटीओ की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार की रात मौरंग लदे 31 ट्रक पकड़े गए। एआरटीओ की ओर से सीज करने की कार्रवाई की गई है। हालांकि इस दौरान पुलिस के कई ट्रकों के बाईपास कराने की चर्चा भी है। वहीं, बुधवार को हेलमेट व सीट बेल्ट दिवस के मौके पर 153 बाइक व कार चालकों का चालान किया गया।
बांदा की ओर से आने वाले मौरंग लदे ट्रकों की धरपकड़ के लिए शहर के नउवाबाग हाईवे पर कोतवाली पुलिस व एआरटीओ ने देर रात वाहनों चेकिंग की। इस दौरान बांदा टाडा मार्ग पर तपस्वी नगर इलाके से नउवाबाग तक जाम लगा रहा। यातायात बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बहाल हो सका।
पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि चेकिंग के दौरान बांदा, मध्यप्रदेश के ओवरलोड मौरंग लदे 31 ट्रकों को सीज किया गया है। वहीं, एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी के साथ बुधवार को हेलमेट व सीटबेल्ट दिवस मनाया गया। जिसमें 153 बाइक व चार पहिया वाहन चालकों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
उधर, चेकिंग में फंसने वाले कई ट्रकों के चालक ओवरलोड लोड मौरंग लदे ट्रकों के साथ हुसैनगंज मार्ग पर चले गए। चालकों में चर्चा रही कि कुछ ट्रकों को पुलिस ने बीच से दूसरे रास्ते पर मुड़वाया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग में पकड़े गए वाहनों को सीज किया गया है।