फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रैक पर छात्रा का मिला था शव जांच को एडीजी पहुंचे

ट्रैक पर छात्रा का मिला था शव जांच को एडीजी पहुंचे

Fri, 22 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर छात्रा का मिला था शव जांच को एडीजी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सतनरैनी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को मिला शव कक्षा 11 की छात्रा का था। वह दिल्ली से भाई के साथ बिहार जा रही थी। मामले की जांच के लिए एडीजी रेलवे समेत कई अधिकारी खागा जीआरपी चौकी पहुंचे। छात्रा को कानपुर से अगवा कर हत्या के बाद राजधानी से फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी स्टेशन से पूरब रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को किशोरी का शव मिला था। कमर से शव के दो टुकड़े हो गए थे। इस मामले की जांच करने लखनऊ से रेलवे एडीजी वीके मौर्या, इलाहाबाद से आईजी बीआर मीना, एसपी दीपक कुमार भट्ट खागा जीआरपी चौकी और घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


कपड़ों से शव की पहचान बिहार के जुमई जिले सोनो थाना क्षेत्र के छप्परढीह निवासी भुवनेश प्रसाद महतो की बेटी प्रियंका सक्सेना (17) के रूप में की गई। भाई अमित (25) ने बताया वह दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। बहन को चार माह पहले गांव से पढ़ाने के लिए दिल्ली लेकर गया था। दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस से बहन को लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर स्टेशन पर वह बाथरूम गई थी। वहीं से लापता हो गई। खागा जीआरपी चौकी इंचार्ज केपी दुबे ने बताया कि शव मिलने के बाद मुख्यालय को सूचना दी गई थी। उधर, पटना स्टेशन पर अमित ने ट्रेन से बहन की गुमशुदगी की सूचना मंगलवार को दर्ज कराई थी। पटना आरपीएफ प्रभारी की ओर से व्हाट्सएप पर प्राथमिकी के बारे में खबर आई थी। इसके बाद परिजन पहचान करने आए थे। पुलिस अधिकारी घटनास्थल कानपुर जांच करने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed