फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लापता राजगीर का शव कुएं में मिला

लापता राजगीर का शव कुएं में मिला

Tue, 29 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
लापता राजगीर का शव कुएं में मिला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जोनिहा।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में शहबाजपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार को कुएं में शंभू पासवान(55) का शव मिला। यह दो दिनों से लापता थे। सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस प्रथम दृष्टया डूबने से मौत मान रही है।

शहबाजपुर गांव निवासी शंभू पासवान घर से शनिवार शाम किसी काम से खेत गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे, परिजन परेशान थे। परिजनों ने गांव में खोजबीन की। रविवार को भी रिश्तेदारों के यहां खोज करते रहे। जंगल से लौट रहे ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के पास दुर्गंध आने पर कुएं में झांके तो सन्न रह गए। शंभू का शव उतराता देखकर परिजनों को खबर दी। परिजन दौड़कर मौके पर आए। रस्सी और कांटे के सहारे किसी तरह से शव को बाहर निकाला गया। पति का शव देखकर पत्नी ज्ञानसती बेसुध हो गई। तीन बेटे नारेंद्र, रामजीत, संजीत और दो बेटियां रेखा व ऊषा हैं। बेटियाें व बड़े बेटे नारेंद्र की शादी हो चुकी हैं। तीनों बेटे सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


इन दिनों संजीत गांव में हैं। उसने बताया कि पिता राजगीर थे। शराब पीते थे। वह कैसे कुएं में गिरे यह बात समझ में नहीं आ रही। चौकी इंचार्ज अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया शरीर में कोई चोट नहीं दिख रही। इससे लगता है कि नशे में कुएं में गिर जाने से मौत हुई। वैसे सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता राजगीर का शव कुएं में मिला
-दो दिन पहले घर से खेत के लिए था निकला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed