{"_id":"59a1c8004f1c1bd6208b482a","slug":"161503774720-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी पुलिस की निगरानी में खड़ा ट्रक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी पुलिस की निगरानी में खड़ा ट्रक चोरी
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी पुलिस की निगरानी में खड़ा ट्रक चोरी
फतेहपुर। दुर्घटना के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रक चौकी पुलिस की निगरानी से चोरी हो गया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रक चोरी की एफआईआर मालिक व चालक के खिलाफ दर्ज की है।
शहर की आवास विकास कालोनी निवासी कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान की कार में पंजाब प्रांत के ट्रक ने टक्कर मार दी थी। कार के क्षतिग्रस्त होने और वीरेंद्र समेत चार लोगों के घायल होने की रिपोर्ट पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ सात अगस्त को दर्ज की थी।
विवेचक बाकरगंज चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ सिंह ने कार व ट्रक को लिखापढ़ी में दाखिल किया था। दोनों वाहनों को आबूनगर चौकी में खड़ा करा दिया था। पुलिस परिवहन शाखा की रिपोर्ट मिलने पर वाहनों काटेक्निकल मुआयना कराने पहुंची। वहां से ट्रक गायब मिला। पुलिस निगरानी में खड़ा ट्रक गायब होने से हड़कंप मच गया। जांच के बाद विवेचक कैलाश नाथ ने ट्रक के चालक और मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मामले की विवेचना आबूनगर चौकी इंचार्ज इजहार अहमद को मिली है। चौकी इंचार्ज इजहार अहमद ने बताया कि पुलिस जल्द ही ट्रक बरामदगी के लिए पंजाब रवाना होगी।
- टेक्निकल मुआयने के दौरान चोरी होने का लगा पता, विवेचक ने ट्रक के मालिक व चालक पर दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो