फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फतेहपुर: लापता मासूम बच्ची कुएं में मृत मिली

फतेहपुर: लापता मासूम बच्ची कुएं में मृत मिली

Fri, 14 Jun 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर: लापता मासूम बच्ची कुएं में मृत मिली
बहुआ (फतेहपुर)। घर के बाहर खेलते समय बुधवार शाम तीन साल की बच्ची लापता हो गई। गुरुवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर कुएं से उसका शव बरामद हुआ। शरीर पर चोट देखकर हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई जाने लगी। इससे ग्रामीणों व पुलिस दोनों में हड़कंप मच गया। एसपी रमेश ने बताया कि परिवार की ओर से किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय हो सकेगी।
विज्ञापन


ललौली थाने के अढ़ावल गांव के चौभइया डेरा निवासी मेवालाल निषाद की बेटी आकांक्षा देवी (3) बुधवार शाम बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। परिवार के लोग गांव के बाहर भंडारे का प्रसाद खाने चले गए थे। परिवार शाम को घर लौटकर आया। बच्ची के दिखाई न देने पर खोजबीन चालू की। परिवार परेशान हो गया।
विज्ञापन


परिवार एक बाबा के पास पहुंचा। बाबा ने कुएं व तालाब में देखने की बात कही। गांव के अंदर के सारे कुएं खोज डाले। सौखी लाल निषाद के ट्यूबवेल पहुंचे। ट्यूबवेल के इंजन से थ्रेसर चल रहा था। थ्रेसर बंद कराया गया। कुएं में झांकने पर बच्ची का शव दिखा। सौखीलाल ने कुएं से शव को बाहर निकाला। बच्ची के सिर, चेहरे, नाक में गहरी चोटें दिखी। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बच्ची की हत्या और दुष्कर्म के बाद कुएं में फेेंकने की चर्चाएं होने लगी। बच्ची की मौत से मां निर्मला देवी का हालबेहाल हो गया। आकांक्षा से बड़े दो भाई पप्पू, महेंद्र तीन बहनें आशिकी देवी, रोशनी, मोनी है। पिता मेवालाल निषाद ने बताया कि बच्ची को कुएं में कैसे पहुंची है उन्हें यह नहीं मालूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
30- पीड़ित पक्ष से पूछताछ करते एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed