{"_id":"5cf81664bdec2206fe0625a4","slug":"155976252714-fatehpur-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मालिक समेत चार घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक मालिक समेत चार घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले में चोरियों की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चार घरों से मंगलवार रात लाखों केे चोर माल उड़ा ले गए। पुलिस घटनाओं की छानबीन कर चोरों को जल्द पकड़ने के दावे कर रही है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा निवासी सर्वेश सिंह ट्रक मालिक हैं। वह किसी काम से बाहर गए थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी सिंह घर के बाहर सो रही थी। वह सुबह कमरे में गई। सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा था। घर के पीछे खेत की ओर से सेंध लगी थी। सर्वेश के भाई दिनेश ने बताया कि अलमारी में ट्रक की
किश्त भरने के लिए साठ हजार रुपये नकदी रखी थी। चोर नकदी और भाभी के करीब तीन लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए हैं। दिनेश की सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना की तहरीर दी है। थानेदार राकेश जयसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार किशनपुर थाने के एकौरा निवासी बिंदा प्रसाद लोधी किसान हैं। परिवार के लोग घर के बाहर सोये थे। घटना की सुबह जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि घर में रात को छत के रास्ते से चोर चढ़कर कमरे तक पहुंचे हैं। कमरे में बक्से, अलमारी का ताला तोड़कर बीस हजार नकदी, बहू के जेवरात सोने, चांदी के करीब सवा लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
उधर, छिवलहा प्रतिनिधि के अनुसार हथगाम थाने के नवाबगंज के इसहाकपुर गांव में दो घरों से चोरों ने सेंध लगाकर लाखों का माल पार किया। गांव के अवधेश विश्वकर्मा के घर के पीछे खंडहर के रास्ते से सेंध लगाकर पहुंचे।कमरे से बक्सा उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि बक्से में करीब एक किलो चांदी के जेवरात पायल, तोड़िया ,हाफपेटी, फुलपेटी, सोने की बेसर,मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन पांच हजार रुपये चुरा ले गए हैं। बक्सा सुबह खेत पर
पड़ा मिला। इसी गांव के ज्ञान मौर्य के घर में भी चोर नकब लगाकर कमरे में घुसे। नकदी जेवरात का बक्सा उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि बक्से से पांच हजार नकदी, तोड़िया,सोने की अंगूठी, बच्चों के जेवर बक्से का ताला तोड़कर चोरी किया है। करीब 70 हजार का माल चोरी हुआ है। परिवार के लोग रात को छत पर फर्राटा पंखा लगाकर सोये थे। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि घटनाओं की छानबीन की जा रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
22- ट्रक मालिक के घर में लगी सेंध
39- एकौरा गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान
ट्रक मालिक समेत चार घरों में लाखों की चोरी
- हुसैनगंज, हथगाम में सेंध लगाकर की घटनाएं
- किशनपुर क्षेत्र में छत से चढ़कर माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
युवती से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
जाफरगंज। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप किए जाने की एफआईआर दर्ज की है। युवती का आरोप है कि नौ जनवरी की रात नलकूप में मां के साथ सो रही थी। तभी उसे पड़ोसी गांव बदलुवापुर महेंद्र यादव, शिवपूजन उठा ले गए थे। महेंद्र यादव ने उसे अपने घर में कमरे में बंद कर दिया था। दो दिन तक उसके साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की थी। आरोपी पक्ष के महेंद्र यादव ने बताया कि पुरानी खुन्नस में दुश्मनों की ओर से फर्जी रिपोर्ट कराई गई है। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
.