फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   रिटायर्ड कैशियर के घर डकैती में क्राइम ब्रांच फेल

रिटायर्ड कैशियर के घर डकैती में क्राइम ब्रांच फेल

Fri, 19 Apr 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड कैशियर के घर डकैती में क्राइम ब्रांच फेल
फतेहपुर। रिटायर्ड कैशियर के घर डकैती का खुलासा करने में लगी क्राइम ब्रांच की स्वॉट और सर्विलांस टीमें फेल नजर आ रही हैं। वारदात के 20 दिन बाद भी
विज्ञापन

टीम डकैतों को पकड़ना तो दूर सुराग तक नहीं लगा सकी है।
शहर के राधानगर भिखारीपुर निवासी जगत कल्यान 31 मार्च की रात जिला पंचायत विभाग से रिटायर्ड हुए थे। इसी रात उनके घर में डकैती पड़ी। परिजनों के मुताबिक सात-आठ बदमाशों ने जगत कल्यान और उनकी पत्नी सुनैना, बेटी प्रतिभा, बेटे मानव उत्थान शिक्षक व एक रिश्तेदार की लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई की। घर से नगदी और लाखों का माल लूटकर भाग निकले थे। मामले के खुलासे में शहर पुलिस, क्राइम ब्रांच की स्वॉट और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। अब पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट है। परिवार एसपी कैलाश सिंह से गुहार लगा चुका है। उधर, सर्विलांस टीम लोकेशन में रहे करीब दस हजार नंबरों में संदिग्ध नंबरों को टावर डंप ट्रेस करने का दावा कर रही है। उसके हाथ सुराग के नाम पर एक भी नंबर नहीं है। स्वॉट टीम ने कुछ संदिग्धों की धरपकड़ भी की। संदिग्धों से कड़ी पूछताछ के बाद कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
पुलिस ने उन्नाव के बदमाशों को पकड़ कर खुलासे का दावा किया था। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें काम कर रहीं है। बदमाशों को ट्रेस करने की कोशिश कर रहीं है।
विज्ञापन


नये घरों को बदमाश बनाते है निशाना
रेलवे क्रासिंग पार दुर्गा मंदिर के पीछे इलाके में नई बस्ती है। यहां मकान दूर दूर बने हैं। इलाके में जो भी घटनाएं हुई उनमें बदमाशों ने नए घरों को ही अपना निशाना बनाया। परिवार की चीखें सुनने वाला भी कोई नहीं रहा है। बदमाश भारी संख्या में रहते हैं। जिससे अंदाजा लगाया जाता है कि वह किसी वाहन से नहीं आते जाते। वह इलाके से भलीभांति पहले परिचित होते हैं फिर वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से बैठकर जिला छोड़ देते हैं। खासी मशक्कत के बाद ही पुलिस के हाथ लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फालोअप
छह माह से अपहृत छात्रा का सुराग नहीं, हत्या का शक
- पुलिस खोजबीन को मांग रही वाहन और रास्ते का खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। छह माह से अपहृत किशोरी का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। परिजन उसकी हत्या किए जाने का आशंका जाहिर कर रहे हैं। नामजद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस वाहन और रास्ते का खर्च मांग रही है। परिवार ने इसकी शिकायत एसपी से की है।

मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की कक्षा छह की छात्रा दो नवंबर से लापता है। परिजनों की ओर से औरेया जिले के थाना बेला के गांव अनेसो के अरविंद यादव और कानपुर के बर्रा निवासी रामलखन के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी पहले भी ऐसी घटनाएं कर चुके हैं। दोनों आरोपी अपने घर में नहीं हैं। एसपी को किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपियों ने बेटी की हत्या कर दी है, ऐसा उसे शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed