{"_id":"5c97d3eebdec22144e5c2d73","slug":"151553454062-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके से नकली शराब की खेप बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेके से नकली शराब की खेप बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज (फतेहपुर)। देशी शराब के ठेकों में माफियाओं की नकली शराब तेजी से पहुंच रही है। आबकारी विभाग की टीम ने एक और शराब ठेके से नकली शराब बरामद की है। शराब ठेकेदार और सेल्समैन को जेल भेजा गया।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरूखेड़ा गांव के देशी शराब ठेके में आबकारी व जाफरगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। शराब ठेके से पावर हाउस ब्रांड के 90 पौवा, फरारी ब्रांड के 112 पौवा शराब बरामद की गई। इनमें नकली क्यूआर कोड लगा मिला। साफ है कि शराब माफियाओं ने क्यूआर कोड का भी तोड़ निकाला है। सेल्समैन भारतपुर गांव के रामनरेश तिवारी को गिरफ्तार किया है। सेल्समैन ने मालिक पर माल भेजने की बात कही। टीम ने रावतपुर सराय गांव के संदीप सिंह ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले धाता कस्बे के ठेके से नकली देशी शराब की बरामदगी हुई थी। आबकारी निरीक्षक शंकर पाल ने बताया कि काफी पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने शराब सप्लायर के बारे में नहीं कबूल किया है। ठेके से ढाई सौ ग्राम फिटकरी, एक किलो यूरिया, बिक्री का 19 हजार 620 रकम बरामद हुई है। धरपकड़ में थानेदार एमपी सिंह व एसआई अकील अंसारी मौजूद रहे। थानेदार ने बताया कि आरोपियों पर आबकारी एक्ट, नकली शराब, धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फोटो संख्या एवं परिचय
16- आग लगने से ढही छत
राइस मिल में लगी आग, ढह गई छत
- एक घंटे बाद पहुंची दमकल, शाम तक दहकी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
अल्लीपुर (फतेहपुर)। शार्ट सर्किट से एक मिनी राइस मिल में शनिवार रात आग लग गई। अग्निकांड में बीस लाख के करीब संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आधा सैकड़ा किसानों का अनाज आग की चपेट में जलकर बर्बाद हुआ है।
विज्ञापन
मलवां थाने क्षेत्र के उमरगहना गांव में पंकज शुक्ला की मिनी राइस मिल है। संचालक और मशीन आपरेटर ननका रात करीब नौ बजे खाना खाने घर चले गए थे। ग्रामीणों ने लगभग साढ़े नौ बजे मिल से आग की लपटें उठने की खबर दी। संचालक दौड़कर मौके पर पहुंचे। आग की विभीषिका को देखकर किसी की मिल के अंदर घुसने की हिम्मत नहीं हुई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पास के समर्सिबल पंप से आग बुझाने का प्रयास चालू हुआ। करीब एक घंटे बाद दमकल पहुंची। पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। कारखाने के एक हिस्से की पुरानी छत भरभराकर ढह गई। आग इतनी भीषण थी कि रविवार शाम तक आग पर काबू पाया जा सका। मजदूरों से सफाई का काम चालू हो सका। संचालक पंकज शुक्ला ने बताया कि दमकल एक घंटे बाद आई थी। सही समय पर आई होती तो शायद इतना नुकसान नहीं होता। आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों का चावल, धान, आटा, गेहूं, लाही, तेल रखा था। सब कुछ जलकर खाक हो गया है। आग किसी बिजली के उपकरण में शार्ट सर्किट होने से लगी है। करीब धान चावल दोनों लगभग पांच सौ क्विंटल रहा है। 100 नंबर की सूचना पर थाने की पुलिस पहुंची रही। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर नहीं आई है। आग शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।
फोटो संख्या एवं परिचय
19- राजेंद्र
20- प्रदीप
भट्ठा मजदूरों को जहरखुरानों ने लूटा
- रोडवेज परिचालक ने रास्ते में उतारा
अमर उजाला ब्यूरो
हुसैनगंज (फतेहपुर)। त्योहार मनाकर वापस काम पर लौट रहे भट्ठा मजदूरों को रोडवेज बस में जहरखुरानों ने शिकार बना डाला। दोनों को रोडवेज कर्मियों ने रास्ते में उतार दिया। पुलिस ने सूचना पर दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। होश आने पर भट्ठे के लोग दोनों को साथ ले गए।
लखीमपुर खीरी के संपूर्ण नगर थाने के विशेनपुर निवासी दयाराम गौतम का बेटा राजेंद्र और कृष्णदेव का बेटा प्रदीप अयाह गांव मेें सीमेंट ईंट भट्ठे में मजदूरी करते हैं। वह दोनों त्योहार के बाद घर से वापस काम पर लौट रहे थे। लखनऊ से रोडवेज बस पकड़ी थी। जहरखुरानों ने रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघा दिया। दोनों को रोडवेज ने छिवलहा रोड पर औढ़ेरा मोड़ पर उतार दिया गया। पीएचसी में होश आने पर मजदूरों ने बताया कि उनके पास तीन बैग, तीन मोबाइल और चार हजार रुपये थे। सारा सामान जहरखुरानों ने लूटा है।