फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   एसपी आवास में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म और ठगी का आरोप

एसपी आवास में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म और ठगी का आरोप

Tue, 08 Jan 2019 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
एसपी आवास में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म और ठगी का आरोप
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक अनुसूचित जाति की महिला ने एसपी के गनर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सोमवार को महिला ने एसपी से आरोपी सिपाही पर लाखों रुपये की ठगी करने की भी शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी केडी मिश्रा को सौंपी है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप है कि एसपी कार्यालय में तैनात रहे सिपाही ने मदद करने के नाम पर उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। उसके पति इटावा में रहते हैं। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी का सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ संबंध बना लिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके एटीएम से पांच लाख रुपये निकाल लिए। बेटी की नौकरी न लगने पर जब उसके पैसे की मांग की, तो जानमाल की धमकी दे रहा है। एसपी राहुल राज ने बताया कि आरोपी सिपाही उनका गनर नहीं है। उसकी ड्यूटी प्रयागराज कुंभ मेले में लगी है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


सिपाही पर दुष्कर्म और ठगी का आरोप
- एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed