फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   एक ही रात में चार जगह नकब लगाकर चोरी

एक ही रात में चार जगह नकब लगाकर चोरी

Fri, 07 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
एक ही रात में चार जगह नकब लगाकर चोरी
हंसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने चार जगह चोरी को अंजाम दिया। गांव के बाहर लगे सबमर्सिबल पंप की कोठरी में चोरों ने नकब लगाई और करीब पचास हजार रुपये का माल पार कर दिया। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई। इसके बाद पता चला कि गांव के चार सबमर्सिबल वाली जगह पर नकब लगाकर चोरी हुई है।
विज्ञापन


एनएच-2 बिलंदा से महज एक किलोमीटर की दूरी पर बसे केशवपुर गांव में चोरी की घटना से लोग स्तब्ध हैं। गांव के बाहर प्रमोद कुमार कोटेदार का सबमर्सिबल लगा हुआ है। कुछ ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए जंगल गए तो देखा कि दीवार मे नकब लगा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रमोद को दी। प्रमोद ने मौके पर जाकर देखा तो
विज्ञापन


काफी सामान गायब था। मोटर का कुछ सामान खुला पड़ा था। चोर मोटर खोलने में कामयाब नहीं हो पाए थे। इसी गांव के अवधेश का चोर सबमर्सिबल में लगा स्टार्टर खेाल ले गए है। यहां भी दीवार में नकब लगाई गई। बताया कि कोठरी के अंदर पड़ी चारपाई में चोरों ने आग भी लगा दी। गांव के गुलाब, गांव के बाहर बिलंदा निवासी रामसजीवन के सबमर्सिबल कोठरी में इसी तरह चोरी हुई। चौकी इंचार्ज हंसवा अश्विनी कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जगह नकब लगाकर चोरी
- बारिश का चोरों ने उठाया फायदा
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed