फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   छेड़खानी के विवाद में फायरिंग, दहशत

छेड़खानी के विवाद में फायरिंग, दहशत

Mon, 26 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के विवाद में फायरिंग, दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा (फतेहपुर)। छेडख़ानी के विवाद में कहासुनी के बाद हवाई फ ायरिंग से दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। एक पक्ष ने गोली लगने से घायल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया है।


कोतवाली क्षेत्र के उकाथू गांव निवासी ओम प्रकाश का बेटा आशीष कुमार रविवार को पड़ोसी के घर के सामने से गुजर रहा था। परिजनों का आरोप है कि तभी आशीष पर फायर हुआ। आशीष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसका आरोप है कि पड़ोसी काफी वक्त से खुन्नस मानता है। तभी उसने जान लेने की कोशिश की है।
विज्ञापन


उधर, आरोपी परिवार ने पीड़ित पर एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उनके विरोध करने पर आशीष ने खुद ही मारपीट की। बचाव में उन लोगों ने भी मारा है। फायरिंग की बात फंसाने के लिए उड़ाई गई है। उधर, कोतवाल एके राय का कहना है कि आशीष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट में फायरिंग की चोट नहीं आई है। पुलिस छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पीड़ित ने गोली मारने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed