{"_id":"5a5503104f1c1bbf2d8b59b3","slug":"151515520784-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा भतीजों के बीच बवाल, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा भतीजों के बीच बवाल, फायरिंग
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खागा(फतेहपुर)। लकड़ी के विवाद में चाचा और भतीजों के बीच मंगलवार शाम मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग हो गई। पुलिस एक पक्ष के सगे भाइयों को कोतवाली ले गई है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी गिरिजा शंकर तिवारी खेत में टूटे पेड़ की लकड़ी मंगलवार शाम अपने घर ले आए। आरोप है कि उनके भतीजे विजय तिवारी और भोला ने लकड़ी बगैर पूछे लाने पर एतराज किया। तभी उनकी चाचा से गहमागहमी शुरू हो गई। गिरिजाशंकर का बेटा सोनू तिवारी भी पहुंच गया। उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हुई।
ग्रामीणों ने यूपी 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विजय व भोला तिवारी को उठा लाई। कोतवाल एके राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। किसी पक्ष से अभी तहरीर नहीं आई है। फायरिंग की बात की तस्दीक कराई जा रही है।