फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रक चालक ने ट्रॉमा सेंटर में किया हंगामा

ट्रक चालक ने ट्रॉमा सेंटर में किया हंगामा

Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक ने ट्रॉमा सेंटर में किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। परिवार से झगड़ने के बाद ट्रक ड्राइवर ने खुद को लहूलुहान कर लिया। बेहोशी का नाटक करने पर अस्पताल कर्मी ने चांटा मार दिया तो उसने ट्रामा सेंटर में उत्पात किया। दरोगा और सिपाही समेत अस्पताल कर्मियों को काबू करने में पसीने छूट गए। करीब पौन घंटे बाद किसी तरह समझाकर शांत किया गया।

मलवां थाना क्षेत्र व कस्बा निवासी लखपति निशक्त हैं। घर के ही एक हिस्से में परचून की दुकान है। बड़ा बेटा अमित शुक्ला ट्रक चालक है। दो माह से घर में रह रहा है। छोटे भाई सुमित ने बताया कि शनिवार की दोपहर अमित का एक दोस्त आया। उसके साथ अमित शराब पीकर लौटा।
विज्ञापन


कस्बे की एक दुकान पर मोबाइल बनवाने पहुंचे। वहां दो सौ रुपये का खर्च बताया गया। अमित ने रुपये मांगे तो पिता ने मना कर दिया। इस पर अमित अपना सिर दीवार में टकराने लगा और भागकर हाईवे पर पहुंच गया। वह भी पीछे दौड़कर पहुंचा। वहां डिवाइडर में सिर पटक-पटक कर खुद को अमित ने लहूलुहान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थाने पहुंचते ही बेहोश हो गया। एसओ अनूप सिंह ने उसे एक दरोगा, सिपाही, होमगार्ड और दो चौकीदारों के साथ जिला अस्पताल मेडिकल कराने भेजा। डाक्टरों ने इलाज शुरू किया तो हाथ पैर झटकने लगा। किसी तरह इलाज किया। अचानक बेहोशी का नाटक करने लगा।

उसे होश में लाने के लिए एक कर्मचारी ने गाल पर चांटा मार दिया। इस पर अमित अस्पताल में हंगामा करने लगा। इमरजेंसी से भागकर बाहर आ गया। दरोगा और सिपाही पीछे दौड़े। पुलिस कर्मियों को गालियां देने लगा। पीछे के हिस्से में खिड़की खुली देखकर कूदने लगा। उसे किसी तरह पकड़ा गया तो गेट की ओर भागा। इस दौरान पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी हुई।


मेडिकल कार्रवाई के लिए किसी तरह राजी हुआ तो अंगूठा निशान लगाने से मना कर दिया। मान मनौव्वल के बाद मेडिकल की कार्रवाई पूरी हो सकी। एसओ अनूप सिंह का कहना है कि अमित को नशे में उत्पात करने और शांति भंग करने के आरोप में जेल भेजा है।

16- खिड़की से कूदने पर ड्राइवर को पकड़ती पुलिस।
17- दरोगा से नोकझोंक करता ड्राइवर।

ट्रक चालक ने ट्रामा सेंटर में किया हंगामा
हाईवे के डिवाइडर पर सिर पटक कर खुद को कर लिया लहूलुहान
बेहोशी का नाटक करने पर अस्पताल कर्मी के चांटा मारने पर हुआ खफा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed