फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जिपं सदस्य के भतीजे ने पूर्व प्रधान को मारी रॉड

जिपं सदस्य के भतीजे ने पूर्व प्रधान को मारी रॉड

Sat, 03 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जिपं सदस्य के भतीजे ने पूर्व प्रधान को मारी रॉड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। राशन की दुकान में शनिवार को नोकझोंक के दौरान टोकने से नाराज जिला पंचायत सदस्य व कोटेदार पति के भतीजे ने पूर्व प्रधान के सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी जिला पंचायत सदस्य, उनके भाई और भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा है।

किशनपुर थाने के अमनी गांव निवासी रामप्रसाद उर्फ मुन्ना जिला पंचायत सदस्य की पत्नी गीता देवी के नाम पर राशन की दुकान आवंटित है। राशन उनका भतीजा तेज प्रताप उर्फ बरातीलाल बांटता है। ग्रामीण शनिवार को दुकान में केरोसिन लेने पहुंचे थे। ग्रामीण रामू ने बताया कि पहले चार लीटर मिलता था। अंत्योदय कार्ड में केवल दो लीटर तेल देने का उसने कोटेदार से विरोध किया। तभी तेजप्रताप ने अभद्र भाषा में बातचीत की। मौके पर मौजूद पूर्व प्रधान राकेश कुमार मौर्य ने मामले को सुलझाने के लिए बीच बचाव किया। उन्होंने कोटेदार के भतीजे को सहूलियत से पेश आने की बात कही। आरोप है कि लोहे की रॉड से पूर्व प्रधान के सिर में तेज प्रताप ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान ने बताया कि हमले के लिए जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद उर्फ मुन्ना व उनके भाई इंद्रसेन ने उकसाया था। बाद में उन लोगों ने भी उसकी लात घूंसों से पिटाई की। वह लोग प्रधानी चुनाव की रंजिश मानते हैं। विवाद के दौरान जिसका फायदा उठाया है। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed