फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बेटे के कत्ल से खुला मां की भी हत्या का राज

बेटे के कत्ल से खुला मां की भी हत्या का राज

Sat, 30 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
बेटे के कत्ल से खुला मां की भी हत्या का राज
धाता(फतेहपुर)। धाता के गोढ़वापर नहर किनारे से सात मार्च को किशोर की हत्या का राजफाश हो गया। इस हत्या के खुलासे से पता चला कि किशोर के मां की भी हत्या धारदार हथियार से की गई है। उसे हत्यारोपी ने एक दोस्त की मदद से यमुना नदी में फेंक दिया था। हालांकि, पुलिस महिला का शव बरामद नहीं कर पाई है। जाल डालकर यमुना में शव की खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र में मर्का निवासी छोटेलाल की पत्नी कविता बुधवार को धाता थाने में किशोर का शव मिलने की खबर पाकर पहुंची। फोटो, कपड़ों से अपने भाई आकाश (13) के होने की पुष्टि की। कविता से छानबीन के बाद पुलिस ने कौशांबी जिले के महेवा घाट निवासी शारदा प्रसाद गुप्ता और उसके साथी धाता के केटमई निवासी जगलाल उर्फ खुराना को अटेलवा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी शारदा प्रसाद ने पुलिस की पूछताछ में घटना कबूल की। उसने बताया कि करीब दस साल पहले मेरठ की गुब्बारा फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री में बिहार प्रांत का पूरन परिवार समेत काम करता था। वह पूरन की पत्नी पार्वती को उसके बच्चों कविता, लक्ष्मण, आकाश समेत लेकर भाग आया था। पहले मुजफ्फनगर में रहा। दस साल पहले कौशांबी जिले के गांव महेवा घाट आ गया। यहां मछली पकड़ने का काम करने लगा। कविता की कई साल पहले शादी हो गई। कविता का लक्ष्मण प्रयागराज में प्राइवेट काम करता है। शारदा प्रसाद ने बताया कि इधर, काफी दिनों से पार्वती के चरित्र के बारे में बातें सुनीं। पत्नी पर शक हो गया। उसे यह बात नगावार गुजरी। उसने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई। धाता के केटमई गांव में मामी राजरानी के घर छह मार्च को आया। मामा की बाइक लेकर केटमई से साथी जगलाल उर्फ खुराना को साथ लिया। उसी रात घर जाकर चाकू से गला काटकर पार्वती की हत्या कर दी। चीख सुनकर आकाश जाग उठा। इससे उसे भी मौत के घाट उतार दिया। बाइक से पत्नी की लाश बोरे में भरकर महेवाघाट से चित्रकूट राजापुर को मिलाने वाले ओवरब्रिज से यमुना में बोरा फेंक दिया। उसके बाद बेटे का शव लेकर धाता गोढ़वापर नदी में फेंका। साथी को केटमई गांव छोड़ा और बाइक खड़ी कर वापस चला गया था। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। उनके खिलाफ हत्या और शव छिपाने की रिपोर्ट कविता की ओर से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed