{"_id":"5a8c5a774f1c1ba5268bb42e","slug":"131519147639-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद पत्नी कुएं में कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से विवाद के बाद पत्नी कुएं में कूदी
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
किशनपुर(फतेहपुर)। मायके जाने से रोकने का विरोध करने पर महिला ने मंगलवार को कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
किशनपुर कस्बा निवासी सुरेेंद्र सोनकर मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसकी तीन साल पहले अंजू सोनकर (21) से शादी हुई थी। सुरेंद्र ने बताया कि पत्नी मायके जाना चाहती थी। इसी वजह से खर्च के लिए रुपये मांग रही थी। उसके पास रुपये नहीं थे। दोनों के बीच विवाद होने लगा। कुछ देर बाद घर से गुस्सा होकर निकल गई। थोड़ी देर बाद कुएं में कूदने की खबर मिली। वह घर से करीब दो सौ मीटर दूर बस अड्डे के पास कुएं के पास पहुंचा।
ग्रामीणों की भीड़ लगी थी और उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर एसओ राजीव सिंह पहुंचे। महिला को रस्सी डालकर निकाला गया। एसओ ने बताया कि दंपती चीख पुकार मचा रहे थे। आत्महत्या का कारण जानने का प्रयास किया लेकिन बताया नहीं। इलाज के बाद मामले की जांच की जाएगी