{"_id":"59b5894a4f1c1beb7f8b5c25","slug":"131505069386-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के भाई को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के भाई को बंधक बनाकर पीटा
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मलवां थाने के रावतपुर गांव में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान के चचेरे भाई को बंधक बनाकर कुछ लोगों ने पीट दिया। ग्राम प्रधान ने कोटेदार व उसके साथियों पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोटेदार समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक रावतपुर के प्रधान चंद्रभान सिंह का चचेरा भाई वीरेंद्र सिंह ग्राम पंचायत के मोहनी का पुरवा में रहता है। प्रधान ने बताया कि शनिवार की रात वीरेंद्र सिंह मलवां से गांव लौट रहा था।
तभी रास्ते में वीरेंद्र को गांव के कोटेदार संतोष, राम सजीवन, सनोज व प्यारेलाल ने पकड़ लिया। उसे घसीटकर घर के अंदर ले गए और बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा, धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे सिर पर गंभीर चोंटे आईं हैं। वीरेंद्र को घर के बाहर फेंक कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्रधान चंद्रभान ने बताया कि कोटेदार संतोष उसके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पक्ष का समर्थक है। चुनावी खुन्नस में हमला किया गया है। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपी घर से फरार हैं, आरोपी की तलाश की जा रही है।